नहीं रहे बॉलीवुड को किंग खान देने वाले डायरेक्टर

Shahrukh Fauji Director Death

बॉलीवुड के किंग खान को पहला ब्रेक देने वाले और 1988 के हिट शो फौजी के डायरेक्टर राज कुमार कपूर का निधन हो गया। डायरेक्टर राज कुमार कपूर 87 वर्ष के थे।उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दिल्ली में किया गया।

बुधवार को राज कुमार कपूर कि तबीयत बिगड़ने से निजी अस्पताल लाया गया जहाँ उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर बेटी ऋतंभरा ने फेसबुक के जरिए दी।

ऋतंभरा ने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘मेरे पिता राज कुमार कपूर का बुधवार देर रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे किया गया।’ वहीं फौजी मैग्जीन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी कपूर के निधन की जानकारी दी गई।

आपको जानकर हैरानी होगी कि राज कुमार कपूर डायरेक्शन में आने से पहले सेना में कर्नल थे। रिटायर्मेंट के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया। उन्होंने कई विज्ञापन और टीवी शो बनाए।

ऋषि वशिष्ठ के आशीर्वाद से राजा दशरथ के घर जन्मे श्री राम,जानें कथा

इसके अलावा उन्होंने ‘व्हेन शिवा स्माइल्स’ नाम की नॉवेल भी लिखी है। उन्होंने शाहरुख खान को अपने शो में ब्रेक दिया, लेकिन कभी भी शाहरुख की सफलता का क्रेडिट नहीं लिया। वो हमेशा कहते थे- ‘शाहरुख को मैंने नहीं उसके माता-पिता ने बनाया है। मैंने बस एक अच्छे कलाकार को मौका दिया।’ फौजी शो आर्मी ट्रेनिंग स्कूल में शामिल होने वाले कमांडो के बारे में था।

Related Articles

Back to top button