विनय कटियार को राहुल गांधी पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, दर्ज होगी FIR

लखनऊकांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र तिवारी   हजरतगंज थाने पहुंचकर भारतीय  जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र तिवारी ने हजरत गंज थाने में दी तहरीर में बताया है कि 26/03/2019 को बस्ती की एक जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा था कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी हैं इस बात का क्या सबूत है।

विनय कटियार द्वारा यह पूछना कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी है इसका क्या सबूत है यह एक प्रतिष्ठित एवं निष्ठावान परिवार की गरिमा को ठेस पहुंचाता है और इससे देश की हजारों महिलाये आहत हुई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र तिवारी ने अपनी तहरीर में कहा है कि विनय कटियार द्वारा यह पूछना कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी है इसका क्या सबूत है और महिलाओं के प्रति चारित्रिक आक्षेप लगाना विनय कटियार की पुरानी आदत है विनय कटियार के द्वारा दिए गए बयान से देश की स्वच्छ एवं बेदाग छवि की तमाम महिलाएं आहत हुई है एवं कांग्रेस पार्टी की भावना को ठेस पहुंची।

कांग्रेसी नेता शैलेंद्र तिवारी ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में दी तहरीर दर्ज कराएंगे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद विनय कटियार के खिलाफ मुकदमा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद विनय कटियार के खिलाफ हजरतगंज थाने में दी तहरीर।

Related Articles

Back to top button