पुतिन का ब्लैक सी से मॉस्को तक 50 मीटर गहराई में बना गुप्त ठिकाना

जुबिली स्पेशल डेस्क

नाटो देशों से बढ़ती तनातनी के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। उनके सुरक्षा अधिकारी रह चुके कराकुलोव ने दावा किया है कि पुतिन ने रूस में अपने लिए तीन गुप्त बंकर बनवाए हैं। इन बंकरों से ही वह अपने कामकाज और मीटिंग्स संचालित करते हैं।

कराकुलोव के मुताबिक, पुतिन ने काला सागर, सोची और मॉस्को में बिल्कुल एक जैसे बंकर तैयार कराए हैं, ताकि कोई यह न जान सके कि वे किस बंकर में मौजूद हैं।

कैसा है पुतिन का बंकर?

2023 में बिजनेस इनसाइडर ने रिपोर्ट दी थी कि ब्लैक सी के पास बना पुतिन का बंकर जमीन से 50 मीटर गहराई में स्थित है। इसकी लागत करीब 1 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।

  • बंकर की दीवारें 15 इंच मोटे कंक्रीट से बनी हैं।

  • वेंटिलेशन और सीवरेज की आधुनिक व्यवस्था मौजूद है।

  • अंदर दफ्तर का सेटअप है, जहां पुतिन ज्यादातर समय बिताते हैं।

पुतिन की कार्यशैली को लेकर भी खुलासा हुआ कि वह रोज़ाना सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही सोते हैं और करीब 18 घंटे काम करते हैं।

आने-जाने में छल की रणनीति

कराकुलोव का दावा है कि पुतिन कई बार अपने काफिले को बिना खुद निकले ही भेज देते हैं, ताकि सुरक्षा एजेंसियों और दुनिया के खुफिया तंत्र को भ्रमित किया जा सके।

कराकुलोव अब यूरोप में रह रहे हैं और लगातार पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े राज़ खोल रहे हैं।

पुतिन की सुरक्षा कितनी सख्त?

पुतिन की सुरक्षा रूसी स्पेशल फोर्स के हाथों में है। इसमें सिर्फ 35 वर्ष से कम उम्र के जवानों को लिया जाता है।

  • जवानों के पास हथियारों के साथ ड्रोन और इंटरसेप्टर भी रहते हैं।

  • मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इनके पास रूस निर्मित 9 मिमी एसआर-1 वेक्टर पिस्तौल होती है, जो कवच-भेदी गोलियां दाग सकती है।

  • पुतिन की सार्वजनिक यात्राओं से पहले स्पेशल फोर्स एक महीने तक उस जगह को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लेती है।

Related Articles

Back to top button