प्रियंका को ‘नुक्‍कड़ सभाओं’ की जिम्‍मेदारी देकर बड़ी रैली करने निकले राहुल

न्‍यूज डेस्‍क 

लोकसभा चुनाव के दो चरणों के मतदान होने के बाद कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने दक्षिण की कमान को अपने हाथ लेते हुए यूपी में बचे हुए चरणों में चुनाव प्रचार की पूरी जिम्‍मेदार प्रियंका गांधी को दी है।

कांग्रेस आलाकमान ने यूपी की स्थिति को देखते हुए खास रणनीति बनाई है। यूपी में कांग्रेस की नजरें अब अवध क्षेत्र, बुंदेलखण्‍ड और पूर्वांचल पर लगी हैं। सूत्रों की माने तो यूपी में अगले पांच चरणों के लिए चुनाव प्रचार की जिम्‍मेदार प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपा गया है। वहीं राहुल गांधी को देश बाकी क्षेत्रों और खास साउथ में बड़ी रैली करने को कहा गया है।

नुक्‍कड सभाओं पर जोर

कांग्रेस चुनाव प्रचार के लिए बड़ी रैलियों के बजाए रोड शो और नुक्‍कड सभाएं पर जोर दे रही है। इस रणनीति के पीछे की मुख्‍य वजह कम खर्च में ज्‍यादा प्रचार व अपेक्षित परिणाम पाने का प्रयास बताया जा रहा है।

30 अप्रैल को प्रियंका के लखनऊ में मेगा रोड शो को लेकर तैयारियों शुरू हो गई हैं। इसके अलावा प्रियंका 24 व 25 अप्रैल को बांदा, झांसी, हमीरपुर और फतेहपुर के दौरे पर रहेंगी। प्रियंका इन क्षेत्रों में छोटी-छोटी जनसभाओं के साथ रोड शो करेंगी।

साथ ही 26 और 30 अप्रैल को अमेठी में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के लिए प्रियंका रैली करेंगी। इस दिन लखनऊ पहुंचकर कांग्रेस उम्‍मीदवार आचार्य प्रमोद के लिए रोड शो करेंगी।

बताते चले कि विरोधी भले इसे कांग्रेस का प्रचार में पिछड़ना कह रही हो लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने काफी रिसर्च के बाद इसकी योजना बनाई है। सूत्रों की माने उत्‍तर प्रदेश में गर्त में जा चुकी कांग्रेस ने गरीब और पिछड़ों के बीच फिर से जगह बनाने के लिए प्रियंका की नुक्‍कड सभाओं का आयोजन कर रही है।

Related Articles

Back to top button