प्रियंका चोपड़ा का अब तक सबसे ग्लैमरस फोटोशूट, आपने देखा क्या

जुबिली स्पेशल डेस्क

प्रियंका चोपड़ा आज कल सुर्खियों में है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के लिए नहीं बल्कि ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसों में शुमार प्रियंका चोपड़ा ने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट को देखकर हर कोई इम्प्रेस हुआ है।
उनके ग्लैमरस अवतार और उनकी खूबसूरती सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है।

आलम तो यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना डाली है। हालांकि बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस है जिनकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं लेकिन अब इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम जुड़ गया है।

फैंस लगातार उनकी फोटो को देखकर फिदा होते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक मैगज़ीन के लिए फोटोशूट कराया है। प्रियंका चोपड़ा के इस फोटोशूट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

इसमें प्रियंका चोपड़ा एकदम अलग ही अवतार में नजर आ रही है। प्रियंका के इस आउटफिट्स से फैंस हैरान हैं और इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर पांच फोटो पोस्ट की है। जानकारी के मुताबिक यह फोटोज वैनटी फेयर मैग्जीन के लिए कराया है और फैंस इसे देखकर काफी खुश हो गए है।

फोटोशूट में देखा जा सकता है कि वो व्हाइट एंड ब्लैक आउटफिट में बला की खूबसूरत नजर आ रही है। इसके अलावा उनकी एक तस्वीर रेड कलर के स्लीवलेस गाउन में भी है। बॉलीवुड के कई लोगों ने इस पसंद किया है। फोटोज को एक दिन के अंदर ही 13 लाख के करीब लाइक्स मिल गए है और ये तेजी से वायरल हो रही है।

Related Articles

Back to top button