प्रसपा नेता की बेटी की गोली लगने से मृत्यु

जुबिली पोस्ट ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इटावा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के जिला महासचिव की 15 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत के बाद हड़कंप मचा है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) डा. रामयश सिंह ने बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला महासचिव कृष्ण मुरारी मुरारी गुप्ता की 15 वर्षीय बेटी पूर्वाहन 11 बजे आवास पर थी। संदिग्ध हालत में गोली लगने से उसकी मृत्यु हो गई।

गोली लगने के बाद परिजन लड़की को लेकर के मुख्यालय के डाक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि डाक्टरों के मृत घोषित करने के बाद गुप्ता परिवार के सदस्य बेटी के शव को लेकर के घर चले आए और उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी देना भी मुनासिब नहीं समझा।

मामले की जानकारी पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की जिसमें पता चला कि कृष्ण मुरारी गुप्ता की रिवाल्वर घर में रखी हुई थी बेटी उस रिवाल्वर से खेल रही थी अचानक उसे चली गोली के बाद उसको लगी जिससे उसकी मौत हो गई। किशोरी सेंट मेरी इंटर कालेज मे कक्षा दस मे पढ़ती थी।

Related Articles

Back to top button