जवाहर लाल नेहरू को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

जुबिली न्यूज डेस्क

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है। 1964 में आज के ही दिन पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। इस मौके पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके पंडित नेहरू ने श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने ट्वीट किया है- “पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि।”

यह भी पढ़ें :  गीतांजलि श्री ने ‘रेत समाधि’ को बुकर पुरस्कार मिलने पर क्या कहा?

यह भी पढ़ें :  वाह रे अस्पताल थैलेसीमिया पीड़ित बच्चो को चढ़ा दिया एड्स पीड़ित का खून

यह भी पढ़ें :  अब फंड की कमी से जूझ रही कांग्रेस, पार्टी इस तरह जुटायेगी पैसे

वहीं इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने भी शांति वन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार सुबह-सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचीं, जहां उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से पंडित नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री को याद करते हुए कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश की आजादी के लिए अपने जीवन के 3259 दिन जेल में यातना सही। आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरूजी के योगदान को देश याद कर रहा है।

यह भी पढ़ें : गीतांजलि श्री ने ‘रेत समाधि’ को बुकर पुरस्कार मिलने पर क्या कहा?

यह भी पढ़ें :  तो क्या नरिंदर बत्रा के IOA से इस्तीफा की ये हैं असली वजह?

यह भी पढ़ें :  जेल के अस्पताल में फांसी पर लटका मिला अभिषेक

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पंडित नेहरू को एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता, एक राजनेता, एक दूरदर्शी, एक देशभक्त कहा।

इसके अलावा नेशनल कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार ने भी ट्वीट करके उन्हें याद किया है।

शरद पवार ने ट्वीट किया है- “पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मॉडर्न साइंस, टेक्नोलॉजी और शिक्षा के क्षेत्र में शुरुआती विकास के कदम उठाए।”

राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है, उनके निधन के 58 साल बाद, हमारे देश के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं,जितने पहले थे। उन्होंने कहा, भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते हैं।

Related Articles

Back to top button