पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं

जुबिली न्यूज डेस्क

देश में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली के खास मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए लोगों को बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि आप सभी को होली की ढ़ेरों शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार सभी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस अवसर पर देश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, होली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई।

उन्होंने  आगे लिखा कि रंगों का त्योहार होली, सामाजिक सौहार्द का त्योहार है और लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व आशा का नया संचार करता है। मेरी कामना है कि उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को इस अवसर पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, सभी देशवासियों को ‘होली’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य पैदा करे।

इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी होली की बधाई दी। उन्होंने दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, असत्य पर सत्य की विजय के महोत्सव, महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

ईश्वर से यही कामना है कि प्रेम, उल्लास और आनंद को समर्पित यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और अधिक मजबूत करे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से सराबोर दिखे। वहीं उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में एक वीडियो पोस्ट कर जनता को संदेश दिया।

ये भी पढ़े : होली पर CM योगी का बड़ा गिफ्ट, इन नए रूटों पर मिलेगी हवाई सेवा

ये भी पढ़े : … तो इस वजह से इस राज्य में लग सकता है लॉकडाउन

Related Articles

Back to top button