जरूरतमंदों की मदद कर उनकी दीवाली बनाए खूबसूरत : डॉ प्रीती

जुबिली स्पेशल डेस्क

दीपावली प्रकाश का त्योहार है। ये त्योहार हमें सीख देता है कि जिनके जीवन में अंधेरा हो उनके जीवन में उजाला लेकर आएं। इसलिए इस दीपावली सभी अपने अपने सामर्थ्य के हिसाब से अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। हमारी आपकी छोटी सी कोशिश बहुतों की जिंदगी बदल सकती है।

ये बातें भारत विकास परिषद गोमती विस्तार शाखा की अध्यक्ष डॉ प्रीती श्रीवास्तव ने मल्हौर के सामुदायिक केंद्र के निकट आयोजित एक कार्यक्रम में कहा।

यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद द्वारा महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इस मौके पर मौजूद निर्बल वर्ग के लोगों में दीपावली की पारंपरिक मिठाई के साथ मिठाई का डब्बा और दिया का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ प्रीती श्रीवास्तव ने कहा कि हर त्योहार का एक ही उद्देश्य होता है भाईचारा और सद्भाव। त्योहार लोगों को करीब लाता है। इसलिए सभी लोग दीपावली का त्योहार मिलजुलकर मनाएं। अपने आसपास जरूरतमंद की मदद कर उनकी दीपावली खूबसूरत बनाए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद गोमती विस्तार शाखा की सदस्य  सुमनगौतम,  कविता गुप्ता ,  राधिका बिष्ट,   रेनू चतुर्वेदी,बीना जोशी,डॉ निधि अस्थाना,  सुनीता सिंह,  रिचा सिंह,  आशा धोनी, श्रीदेवी गौतम  एवं   संजय सिंह विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button