OMG ! सचिन के बेटे अर्जुन को कुत्ते ने काटा, देखें- Video

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मुंबई इंडियंस की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से होनी है। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला करो-मरो जैसा होगा। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक कुल 12 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को 6 में जीत हाथ लगी है।

5 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। लखनऊ के इस समय कुल 13 पॉइंट हैं और प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए टीम को बचे हुए दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

अगर कोई भी टीम मैच हारती है तो आईपीएल के इस सत्र से उसका बोरिया बिस्तर बंध जायेगा। ऐसे में दोनों टीमें सिर्फ जीत के बारे में सोच रही है। उधर इस मुकाबले को लेकर राजधानी के लोगों में काफी क्रेज है।

दरअसल सचिन तेंदुलकर भी आज लखनऊ पहुंच रहे हैं और इस वजह से लोग सचिन की एक झलक पाना चाहते हैं लेकिन उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर को एक बड़ी खबर आ रही है।

PHOTO : Arjun Tendulkar, IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा, LSG vs MI मैच से पहले घटी बड़ी घटना, VIDEO लखनऊ पहुंचे अर्जुन तेंदुलकर ( Photo: Videograb)

उनको एक कुत्ते ने काट लिया है। हालांकि अभी ये नहीं पता चल रहा है कि कुत्ते ने उनको कब और कहा काटा है। दरअसल सोशल मीडिया पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक वीडियो शेयर किया है। कल रात में ये वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो पर गौर करे तो सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इकाना स्टेडियम पर अभ्यास के लिए उतर रहे है तो तभी लखनऊ सुपर जायंट्स के दो युद्धवीर सिंह चरक और मोहसिन खान से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर दोनों से कह रहे हैं कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है।

https://twitter.com/LucknowIPL/status/1658120509203030018?s=20

अब सवाल है कि कुत्ते ने उनको कब काटा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि एक दिन पहले। अर्जुन तेंदुलकर का हाल जानने के बाद युद्धवीर सिंह और मोहसिन खान दोनों ने उन्हें खुद का ख्याल रखने को कहा।

वीडियो पर गौर करें तो कुत्ते ने अर्जुन के बाएं हाथ पर काटा है। चोट के निशान उनकी उंगलियों के पास ही है। हालांकि जख्म इतना गहरा नहीं है क्योंकि कल इकाना में वो गेंदबाजी करते हुए नजर आये हैं।

Related Articles

Back to top button