Congress President Polls को लेकर आया नया अपडेट

जुबिली स्पेशल डेस्क

लोकसभा चुनाव 2024 में भले ही अभी थोड़ा वक्त हो लेकिन सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी में अभी से जुट गए है। विपक्ष एक तरफ अपनी रणनीति बना रहा है तो दूसरी ओर बीजेपी एक बार फिर मोदी के सहारे मैदान जीतने का सपना देख रही है लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस वक्त सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।

कांग्रेस 2024 से पहले नये पार्टी अध्यक्ष की तलाश में जुटी हुई है। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा इसका जवाब अभी भले ही किसी के पास न हो लेकिन आने वाले वक्त में ये तस्वीर साफ हो सकती है।राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल माने जा रहे हैं , वही कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने को लेकर लग रही अटकलों पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह फिर से दौड़ में शामिल हो गए है।

हालांकि पहले दिग्विजय सिंह से इससे किनारा कर लिया था लेकिन अब वो कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने को तैयार है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुकुल वासनिक के बीच मुलाकात हुई. दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत चली. वहीं, दिग्विजय सिंह भी पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम से मिलने पहुंचे।

वहीं, गुरुवार को सचिन पायलट की प्रियंका गांधी के साथ बैठक होने की चर्चा थी। इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी दिल्ली पहुंच गए हैं। वे कांग्रेस दफ्तर जाएंगे. यहां वे अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। वे कल नामांकन भर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।

बता दे कि जस्थान में इन दिनों सियासी घमासान तेज होता नजर आ रहा है। अशोक गहलोत चाहते हैं कि सचिन पायलट किसी भी तरह से रोक जाये लेकिन अब उनके लिए ये सब भारी पड़ रहा है। हाईकमान की अशोक गहलोत से नाराज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button