मुलायम सिंह की अंतिम यात्रा शुरू, दर्शन करने उमड़े हजारों लोग

जुबिली न्यूज डेस्क

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

 

अंतिम सफर पर मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। धरतीपुत्र मुलायम सिंह की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा पड़ा। अपने नेताजी के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों समर्थक सैफई पहुंचे हैं।

कुछ देर में मेला ग्राउंड ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर 

कुछ देर में मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मेला ग्राउंड ले जाया जाएगा। अंतिम यात्रा के लिए वाहन तैयार हो गया है। वाहन को फूलों से सजाया गया है। वहीं, मुलायम सिंह के आवास के बाहर समर्थकों की अंतिम दर्शन करने के लिए भारी उमड़ी है।

तेजस्वी यादव भी हो सकते हैं अंतिम संस्कार में शामिल

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए कई राजनीतिक दलों के दिग्गज भी सैफई पहुंच रहे हैं।

सैफई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए सैफई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनके आवास वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है।

Related Articles

Back to top button