“मॉनसून अपडेट: देश के किन राज्यों में कब होगी बारिश, जानें IMD की भविष्यवाणी”

जुबिली न्यूज डेस्क 

नई दिल्ली: भारत में इस बार मॉनसून ने अपनी आमद से पहले ही दस्तक देकर सबको हैरान कर दिया है। आमतौर पर 1 जून को केरल में मॉनसून की एंट्री होती है, लेकिन इस बार यह 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही पहुंच गया। इससे भी बड़ी बात ये है कि महाराष्ट्र में 35 साल बाद इतनी जल्दी मानसून आया है, जो एक असाधारण स्थिति मानी जा रही है।

अब तक कहां पहुंचा है मानसून?

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, Monsoon 2025 अब तक इन राज्यों और क्षेत्रों तक पहुंच चुका है:

  • केरल

  • लक्षद्वीप

  • तमिलनाडु

  • कर्नाटक

  • महाराष्ट्र

  • गोवा

  • बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्र

  • मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्से

IMD ने कहा है कि मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, और यह जल्द ही और राज्यों में प्रवेश करेगा।

 इन राज्यों में जल्द पहुंच सकता है मानसून

राज्य संभावित आगमन तिथि
दिल्ली-NCR 27-29 जून
पूर्वी उत्तर प्रदेश 20 जून
पश्चिमी उत्तर प्रदेश 25-30 जून
बिहार-झारखंड 16-18 जून
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ 15-20 जून
राजस्थान 25 जून – 5 जुलाई
पंजाब-हरियाणा 29 जून – 2 जुलाई
उत्तराखंड 25-30 जून
हिमाचल प्रदेश/जम्मू-कश्मीर 25 जून के बाद

बारिश और तूफान को लेकर कहां जारी हुआ अलर्ट?

मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

  • मुंबई और कोस्टल महाराष्ट्र: 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना।

  • कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा: गरज-चमक के साथ वर्षा।

  • पूर्वोत्तर राज्य: 26 से 31 मई के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

    • विशेष रूप से 30-31 मई को असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट है।

  • पूर्वी व मध्य भारत: बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, सिक्किम, MP और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और आंधी की संभावना जताई गई है।

 ये भी पढ़ें-कौन हैं अनुष्का यादव? जानिए पूरा बैकग्राउंड

IMD की सलाह – सुरक्षित रहें, सावधानी बरतें

IMD ने लोगों से अपील की है कि:

  • तेज बारिश और तूफानी हवाओं के दौरान घर से बाहर न निकलें।

  • समुद्र व तटीय क्षेत्रों के लोग सतर्क रहें।

  • बिजली उपकरणों और खुले मैदानों से दूर रहें।

  • मोबाइल का उपयोग बिजली गिरने की स्थिति में खुले में न करें।

 

Related Articles

Back to top button