मोदी ने राष्ट्र निर्माण में पं. नेहरू के योगदान को किया याद

न्यूज डेस्क

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हैं।’

चुनावों के दौरान भले ही पीएम मोदी सहित बीजेपी नेता नेहरू को कोसते रहे हैं लेकिन आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर सबने उनको याद किया। पीएम मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी नेहरू को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।’

यह भी पढें :स्विस बैंक के 11 भारतीय खाताधारकों को कालाधन मामले में नोटिस

वहीं, निवर्तमान कैबिनेट में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर हमारे समाज और राष्ट्र में उनके योगदान को याद कर रहा हूं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।’

उधर, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शांति वन पहुंच कर नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढें : सुनामी में घास: चुनावी गणित में प्रबंधन बनाम प्रशासन

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कई लोकतांत्रिक देशों ने भारत के समय ही आजादी पाई, लेकिन जल्द ही तानाशाही में तब्दील हो गए। हम नेहरू जी की पुण्यतिथि पर मजबूत, स्वतंत्र, आधुनिक संस्थाएं बनाने में उनके योगदान को याद करते हैं जिनसे भारत में पिछले 70 वर्षों से लोकतंत्र के बने रहने में मदद मिली।’

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1132851941694877697

Related Articles

Back to top button