मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन

जुबिली न्यूज डेस्क

जानी-मानी अभिनेत्री मंदिरा बेदी के परिवार से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। मंदिरा के पति राज कौशल का बुधवार सुबह 49 साल की उम्र में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनको कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। राज को पहले से कोई समस्या नहीं थी।

मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और मंदिरा के फैंस राज के निधन पर दुख जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को उन्होंने फ्रेंड्स के साथ पार्टी की थी। राज ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन फोटोज में उनके दोस्त अंगद बेदी, नेहा धूपिया वगैरह दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अमेरिका ने माना, डेल्टा वेरिएंट पर भी असरदार है कोवैक्सीन

यह भी पढ़ें : निजी अस्पताल अब सीधे कंपनी से नहीं खरीद सकेंगे कोरोना वैक्सीन

फिल्म डायरेक्टर ओनिर ने राज कौशल के निधन की पुष्टि की है। उन्होंंने ट्वीट कर लिखा- बहुत जल्दी चले गए। हमने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर राज कौशल को आज सुबह खो दिया है। बेहद दुखद। वो मेरी पहली फिल्म माई ब्रदर निखिल के प्रोड्सूर्स में से एक थे। उन सभी लोगों में से एक थे जिन्होंने हमारे विजन पर भरोसा किया और हमें सपोर्ट किया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

राज कौशल पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। राज ने अपना करियर बतौर एक्टर शुरू किया था। बाद में उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा। राज कौशल ने एंथनी कौन है, शादी का लड्डू, प्यार में कभी कभी जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी। वहीं माई ब्रदर… निखिल, शादी का लड्डू और प्यार में कभी कभी को राज ने प्रोड्यूस भी किया था।

यह भी पढ़ें : एनबीआरआई में जल्दी शुरू होगी डेल्टा वेरिएंट की जांच

यह भी पढ़ें : मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से कहा मेरी बैरक में टीवी लगवा दो 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Kaushal (@rajkaushal)

मंदिरा और राज की शादी फरवरी 1999 में हुई थी। 19 जून 2011 को मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था। पिछले साल 2020 में मंदिरा बेदी और राज ने 4 साल की लड़की को गोद लिया था, जिसका नाम तारा बेदी कौशल है।

यह भी पढ़ें : सत्ता की पंचायत से बेदखल होता विपक्ष

Related Articles

Back to top button