गूगल से जानें दिल्ली में कहां-कहां मिल रहा है खाना

न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली। चीन से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में महामारी का रूप ले लिया है। भारत में लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों में कैद हैं। 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों में रहने वाले मजदूर और प्रवासी लोग रातों-रात पैदल ही अपने घरों की ओर निकल पड़े।

ये भी पढ़े: नीतीश कुमार ने मजदूरों के लिए बस भेजने से क्यों मना किया?

इस बात पर ध्यान देते हुए अब दिल्ली सरकार ने ऐसे लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम भी किया है। हालांकि लोगों को इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है जिस वजह से दिक्कत हो रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने उन सभी जगहों की लोकेशन गूगल मैप्स पर शेयर की हैं जहां से खाना मिल रहा है।

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके गूगल मैप में कुछ स्थानों को दर्शाया गया है जहां रोज दोपहर 12 से 3 बजे लंच मिलेगा और शाम को 6 से 9 बजे तक सभी लोगों को रात के भोजन का इंतजाम होगा। पार्टी की तरफ से ट्वीट में कहा गया है कि कृपया उन लोगों की मदद करें जो दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान खाना नहीं खरीद सकते।

ये भी पढ़े: BJP के सभी सांसद और विधायक देंगे एक महीने का वेतन

Related Articles

Back to top button