करमबीर होंगे नौसेनाध्यक्ष, लांबा का लेंगे स्थान

जुबिली पोस्ट डेस्क

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को सरकार ने अगला नौसेनाध्यक्ष चुना है। वह मौजूदा नौसेनाध्यक्ष वाइस एडमिरल सुनील लांबा का स्थान लेंगे। लांबा का कार्यकाल 31 मई 2019 को समाप्त हो जाएगा। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट के जरिए दी।
नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र हैं।

//twitter.com/JubileePost/status/1109402754257174528

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। 1982 तक उनकी नियुक्ति एक हेलिकॉप्टर पायलट के तौर पर थी। उन्होंने ब्रिटेन के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसिज स्टाफ कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर से भी पढ़ाई की है। यह इन दोनों जगहों पर निदेशक के पद पर भी रहे हैं।

अति विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त करमबीर सिंह को 31 मई 2016 को वाइस एडमिरल का कार्यभार सौंपा गया था। उन्हें पायलट के तौर पर चेतक और कामोव हेलिकॉप्टर उड़ाने का अनुभव है। अपने 36 साल के करियर में उन्होंने भारतीय तट रक्षक बल के जहाज को कमांड किया है। इसके साथ ही वह नेवल मिसाइल कोरवेट और गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर के कमांडर भी रहे हैं।

Related Articles

Back to top button