Journo Mirror Exit Poll: महागठबंधन को बहुमत का अनुमान, NDA पिछड़ता दिखा

जुबिली स्पेशल डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आए ज्यादातर एग्जिट पोल में जहां एनडीए (NDA) की बढ़त दिखाई दे रही है, वहीं Journo Mirror के एग्जिट पोल ने राजनीतिक समीकरणों में नई हलचल पैदा कर दी है। इस सर्वे के मुताबिक, महागठबंधन (MGB) को बिहार में स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है।
Journo Mirror के अनुमान के अनुसार, महागठबंधन को 130 से 140 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 सीटें है। वहीं, सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन को इस एग्जिट पोल में 100 से 110 सीटें मिलती दिख रही हैं।

यह नतीजा अब तक आए अन्य सर्वेक्षणों से बिल्कुल विपरीत तस्वीर पेश करता है, जिनमें एनडीए को स्पष्ट बहुमत का अनुमान था। Journo Mirror के आंकड़ों ने महागठबंधन समर्थकों में नई उम्मीदें जगा दी हैं और मुकाबला एक बार फिर रोमांचक बना दिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह एग्जिट पोल बिहार के मतदाताओं के संभावित विभाजन और क्षेत्रीय समीकरणों की ओर इशारा करता है। हालांकि, अंतिम फैसला 14 नवंबर को आने वाले मतगणना परिणामों से ही साफ होगा कि बिहार की सत्ता पर कौन काबिज होगा — नीतीश कुमार की एनडीए सरकार या तेजस्वी यादव का महागठबंधन।

