उसूलदार ने चौकीदार के खिलाफ ठोकी ताल, कहा- अखिलेश ही जीतेंगे

पॉलिटिकल डेस्क।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में कुछ ही दिन शेष हैं। सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। यूपी की सबसे हॉट सीट में से एक आजमगढ़ लोकसभा सीट है। यहां से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी ने भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया है।

टिकट मिलने के बाद निरहुआ ने कहा कि मैं पीएम मोदी को हारने नहीं दूंगा। सबसे पहले मैंने आजमगढ़ फिल्म बनाई। आजमगढ़ में मेरे सबसे ज्यादा सहयोगी हैं।

वहीं निरहुआ को बीजेपी द्वारा टिकट दिए जाने पर ‘उसूलदार’ आईपी सिंह ने एक ट्वीट कर पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी को चुनौती दे डाली है। उन्होंने लिखा है कि, ”सुनो मोदी जी, योगी जी, अमित शाहजी चाहे आप जितनी ताकत आजमगढ़ में लगानी है लगा लो, निरहुआ को जनता क्षेत्र लतिया के भगा देगी। चाहे निरहुआ को सुरक्षा देकर गवर्नर बना दो,नाचने गाने वाले लोगों की जनता जमानत जब्त करा देगी।”

https://twitter.com/IPSinghInd/status/1113294419573264385

बता दें कि आईपी सिंह बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता हैं जिन्हें हाल ही में पार्टी द्वारा छह साल के लिये निष्कासित किया गया है। सिंह भाजपा नेतृत्व के खिलाफ लगातार ट्वीट करने के कारण और अखिलेश यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का स्वागत करने की बात कहने के कारण पार्टी से निकाले गए हैं। मोदी के चौकीदार की तर्ज पर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पीएम अपने नाम के आगे ‘उसूलदार’ लगा लिया है।

बता दें कि 2014 में इस सीट से सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैदान में उतरे थे। उन्हें उनके ही शागिर्द रहे रमाकांत यादव ने कड़ी टक्कर दी थी। मुलायम को 3.40 लाख और रमाकांत को 2.77 लाख वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बीएसपी के गुड्डू जमाली 2.66 लाख वोट पाकर रहे थे। इस बार आजमगढ़ से खुद अखिलेश यादव ने उतरने का फैसला लिया है। वहीं अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी ने निरहुआ को टिकट दिया है।

Related Articles

Back to top button