IPL 2023 : गुजरात को 5 विकेट से हराकर CSK पांचवीं बार बना IPL चैंपियन

ताज़ा अपडेट : मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टीम ने 4 विकेट पर 214 रन बनाए टीम के लिए साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रनों की तूफानी पारी खेली…

फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की. ..अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट (डकवर्थ लुईस नियम) से करारी शिकस्त दी…

जुबिली स्पेशल डेस्क

अहमदाबादचेन्नई सुपर किंग्स ने दो दिन के लंबे इंतजार के बाद पिछले साल के चैंपियन गुजरात टाइटन्स को मात देकर सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब रिकॉर्ड पांचवीं बार अपने नाम कर लिया ।

बेहद उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के खिताबी मुकाबले में सोमवार को नरेेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात को 5 विकेट से हराकर 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही यह कुल मिलाकर चेन्न्ई का पांचवां खिताब रहा और टीम धोनी ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है।

https://twitter.com/IPL/status/1663277399537238017?s=20

इससे पहले गुजरात टाइटंस से मिले 215 रनों के लक्ष्य का पीछा शुरू करते ही पहले ही ओवर मे झमाझम आ गई और इस वजह से मैच को रोकना पड़ा। इसके बाद दोबारा खेल शुरू हुआ तो चेन्नई को संशोधित टारगेट के तहत जीतने के लिए 15 ओवरों मे 171 रनों का लक्ष्य मिला है। चेन्नई को आखिरी गेंद पर चार रन की जरूरत थी और जडेजा ने चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले युवा वामहस्त बल्लेबाज साई सुदर्शन (47 गेंद, 96 रन) और साहा (39 गेंद, 54 रन) के तूफानी अर्द्धशतकों की बदौलत गुजरात टाइटन्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 215 रन का बड़ा स्कोर बनाकर चेन्नई पर अच्छा खासा दबाव बना डाला है।

इस मुकाबले में सुदर्शन का तूफानी खेल देखने को मिला लेकिन वो शतक बनाने से चूक गए और 47 गेंद पर आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए।

उनकी इस पारी से गुजरात को फाइनल के सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। इससे पहले धोनी ने इस खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

माही का ये फैसला तब उल्टा साबित हुआ जब साहा के साथ गिल ने सात ओवर में 67 रन की साझेदारी कर डाली। इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतत: रवींद्र जडेजा की गेंद पर शानदार स्टंपिंग करते हुए गिल को आउट करने में कामयाब हुए।

The Titans dugout welcomes B Sai Sudharsan back after a stunning knock•May 29, 2023•Associated Press

इससे पहले गिल ने 20 गेंद पर सात चौकों की मदद से 39 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी। इसके बाद साहा ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाते हुए 36 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा करते हुए सुदर्शन के साथ 64 रन की अर्द्धशतकीय साझेदारी की।

साहा ने 39 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाकर 54 रन बनाये अनुभवी बल्लेबाज साहा के 14वें ओवर में पवेलियन लौटने के बाद युवा वामहस्त बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अचानक से अपना ग्रेयर चेंज कर दिया और शुरुआती 12 गेंदों पर सिर्फ 10 रन बनाने वाले सुदर्शन ने साहा के जाते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरी कर दी और 33 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया।

इसके बाद वो भी नहीं रूके और 17वें ओवर में देशपांडे के खिलाफ 19 रन जोडक़र शतक की ओर अपना मजबूत कदम बढ़ाया। उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ मात्र 32 गेंद पर 81 रन की तूफानी साझेदारी करते हुए गुजरात को बड़े स्कोर की राह दिखायी।

गुजरात की प्लेइंग 11  रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी.

 सुपर किंग्स की प्लेइंग 11   रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा.

2008-2022 : IPL चैम्पियंस की लिस्ट

  • 2008 : राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई को 3 विकेट से हराया)
  • 2009 : डेक्कन चार्जर्स (बेंगलुरु को 6 रनों से हराया)
  • 2010 : चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई को 22 रनों से हराया)
  • 2011 : चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु को 58 रनों से हराया)
  • 2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई को 5 विकेट से हराया)
  • 2013 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 23 रनों से हराया)
  • 2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स (पंजाब को 3 विकेट से हराया)
  • 2015 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 41 रनों से हराया)
  • 2016 : सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु को 8 रनों से हराया)
  • 2017 : मुंबई इंडियंस ( राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया)
  • 2018 : चेन्नई सुपर किंग्स (सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया)
  • 2019 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 1 रन से हराया)
  • 2020 : मुंबई इंडियंस (दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया)
  • 2021: चेन्नई सुपर किंग्स (कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया)
  • 2022: गुजरात टाइटन्स (राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया)
  • 2023: चेन्नई सुपर किंग्स (गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराया)

Related Articles

Back to top button