हत्या की साजिश का ऑडियो वायरल होने से बाहुबली विधायक की बढ़ी मुश्किलें

न्यूज़ डेस्क।

बिहार के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह पर एक बार फिर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दरअसल, कथित तौर पर उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें वो भोला सिंह की हत्या की साजिश में लिप्त लगते हैं।

मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। विधायक अनंत सिंह का 1 अगस्त को वॉयस टेस्ट होगा। एएसपी लिपि सिंह ने इस बात की जानकारी दी है।

बता दें कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने को लेकर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुआ था।

अनंत सिंह को एक अगस्त को आकर वॉयस सैंपल देना होगा। पुलिस ने पहले ही भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में विधायक अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा है। अब वायरल ऑडियो की एफएसएल जांच के लिए अनंत सिंह की आवाज का सैंपल लिया जाना है हालांकि विधायक अनंत सिंह फिलहाल पटना से बाहर हैं।

सूत्रों की मानें तो चंद दिनों पहले वह अपने गांव जरूर गए थे लेकिन उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस विधायक अनंत सिंह की आवाज का सैंपल कैसे ले पाती है।

यह भी पढ़ें : उन्नाव बलात्कार पीड़ित परिवार का सफाया: क्या योजनाबद्ध थी दुर्घटना?

यह भी पढ़ें : भारतीय राजनीति में कितने मुफीद हैं विवादित बयान

Related Articles

Back to top button