एमपी में कांग्रेस की सरकार आई तो MSP को जरूरी बनाएंगे: कमलनाथ

जुबिली न्यूज़ डेस्क

भोपाल। आज कांग्रेस ने अपना 136वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार इसे अनिवार्य बनाएगी।

पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराने के बाद कमलनाथ ने कहा हमारे देश की आज़ादी के संघर्ष के इतिहास में अगर किसी का नाम लिखा है तो कांग्रेस जन का लिखा है, हमारी कांग्रेस पार्टी का लिखा है, सेवा दल का लिखा है। हमें गर्व है कि हम उस पार्टी और उस सेवा दल के सदस्य हैं जिन्होंने देश को एक झंडे के नीचे रखा है।

उन्होंने आगे कहा मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है, जब कांग्रेस सरकार में आएगी तो हम कानून लाएंगे और न्यूनतम समर्थ मूल्य (MSP) से कम पर खरीदने को अपराध बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button