अलविदा सतीश कौशिक… नहीं पता था आखिरी होली होगी

जुबिली स्पेशल डेस्क

मुंबई। साल 2023 में एक और खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। जब पूरा देश होली के जश्न में डूबा हुआ तब एक खबर ऐसी आई है सभी लोग दुखी हो गए है।

दरअसल बॉलीवुड के जाने-माने चेहरों में से एक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।  फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया। स्थानीय मीडिया की माने तो उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है।

https://twitter.com/satishkaushik2/status/1633164929044971520?s=20

स्थानीय मीडिया की माने तो सतीश कौशिक गुरुग्राम में किसी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान कार में उनको हार्ट अटैक आया और उनक निधन हो गया।

गुरुग्राम के फोर्टिस में उनका शव है, पोस्टमार्टम के बाद शव को मुंबई लाया जाएगा। उनके निधन से फैंस भी दुख में हैं, क्योंकि एक दिन पहले ही सतीश कौशिक ने होली जमकर होली खेली थी और अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थी लेकिन ये किसी को नहीं पता था कि ये उनकी आखिरी होली होगी। सतीश कौशिक ने जावेद अख्तर, शबाना आजमी, महिमा चौधरी और ऋचा चड्ढा, अली फजल के साथ होली मनाई थी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीरें शेयर करते हुए सतीश कौशिक ने लिखाक था- कलरफुल होली और फन होली पार्टी।

Related Articles

Back to top button