GOOD NEWS : एके रायजादा बने मुख्य निर्णायक

उत्तर प्रदेश शतरंज के इतिहास में पहली बार किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका उत्तर प्रदेश को मिली है। यह गौरव इन्टरनेशनल आर्बिटर एके रायजादा को प्राप्त हुआ है।

उन्हें आल इण्डिया चेस फेडरेशन के द्वारा आनलाइन राष्ट्रीय अन्डर-14 बालिका चेस चैम्पियनशिप 2021 प्रतियोगिता का मुख्य निर्णायक बनाया गया है। यह प्रतियोगिता दिनांक 19 जून 2021 से 21 जून 2021 तक आनलाइन खेली जायेगी।

प्रतियोगिता से पहले 18 जून 2021 को खिलाडियों को सभी नियमों से अवगत कराने के लिए एक प्रैक्टिस सेशन का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता ‘‘टोरनेलो‘‘ साइट पर खेली जायेगी जिसमें खेलते समय खिलाडी को ‘‘जूम‘‘ एप्लीकेशन के लिंक के माध्यम से अपना वीडियो एवं अपने कंम्प्यूटर/लैपटाप की स्क्रीन हमेशा शेयर रखना होगा।

इस प्रतियोगिता में 330 से ज्यादा खिलाडी प्रतिभाग कर रहे है। प्रत्येक 30 खिलाडियों पर एक ब्रेक आऊट रुम बनेगा जिसमें प्रत्येक खिलाडियों पर निगरानी रखने के लिए प्रति ब्रेक आऊट रुम 2 आर्बिटर नियुक्त किये गये है।

इस प्रतियोगिता में 11 ब्रेक आऊट रुम बनाये गये है तथा कुल 22 आर्बिटर इन ब्रेक आऊट रुम के प्रत्येक खिलाडी पर गहन निगरानी रखेंगे। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए मुख्य निर्णायक एके  रायजादा को 27 इन्टरनेशनल आर्बिटर/फिडे आर्बिटर की एक टीम प्रतियोगिता के दौरान सहयोग के लिए मौजूद रहेगी। इसके अतिरिक्त आर्बिटर्स की एक बडी टीम इस प्रतियोगिता के परिणामों को ब्ीमेे.तमेनसजेण्बवउ साइट पर अपलोड करने के लिए भी कार्यरत रहेगी।

Related Articles

Back to top button