फ्रांस को मिला पहला गे PM, जानें कौन है गेब्रियल अटल

34 वर्षीय गेब्रियल अटल फ्रांस के नए प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आयेंगे। इमैनुएल मैक्रों ने इस साल होने वाले ससंदीय चुनाव से पहले ये बड़ा कदम उठाया है। आपको थोड़ी हैरान होगी कि वो फ्रांस के पहले खुले तौर पर समलैंगिक प्रधानमंत्री हैं।

PHOTO @SOCIAL MEDIA

इसके साथ ही 34 वर्षीय गेब्रियल अटल फ्रांस के नए पीएम के तौर पर चुन लिए गए। गेब्रियल फ्रांस के सबसे कम उम्र और पहले गे प्रधानमंत्री बन गए ह 2022 में सबसे कम उम्र के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले गेब्रियल अब तक शिक्षा विभाग का कामकाज देख रहे थे लेकिन अब वो पीएम पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।

समलैंगिक होने के उनके बारे में तब पता चला था कि जब उनके बारे में 2018 में एक पुराने स्कूल सहयोगी ने ये जानकारी उस समय सार्वजिनक कर दी थी, जब मैक्रों के पहले जनादेश के दौरान उन्हें एक जूनियर मंत्री नामित किया गया था।

उस समय, अटल मैक्रों के पूर्व राजनीतिक सलाहकार स्टीफन सेजॉर्न के साथ रिलेशनशिप में थे। उसके बाद पता चला कि वो समलैंगिक है।

न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट को माने तो अटल हाल ही में एक फेमस टीवी शो का हिस्सा बने थे और उन्होंने तब बताया था कि उनके साथ क्या-क्या हुआ था तब उन्होंने बताया था कि एक पूर्व सहपाठी द्वारा परेशान किया गया था।

इसके बारे में उन्होंने कहा था कि इंटरनेट क्रांति के शुरुआती दिनों के दौरान एक ब्लॉग के जरिए उनके बारे में काफी कुछ शेयर किया गया, जिससे उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button