यूपी में आईपीएस अफसरों के तबादले, सोनभद्र-देवरिया के पुलिस अधीक्षक बदले

यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले करते हुए देवरिया और सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। अभी तक सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक रहे राठौर किरीट के हरिभाई को देवरिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं,  सलमान ताज पाटिल को सोनभद्र का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह अभी तक पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवायें लखनऊ के पद पर तैनात थे।

इसके अलावा, दिनेश चंद्र दुबे को पुलिस उप महानिरीक्षक, नियम एवं ग्रन्थ के पद पर भेजा गया है। वह पुलिस उप महानिरीक्षक/ सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय के पद पर तैनात थे।

देवरिया के पुलिस अधीक्षक पद पर रहे प्रमोद कुमार को सेनानायक, 15 वीं वाहिनी पीएसी, आगरा के पद पर तैनाती दी गई है।

Related Articles

Back to top button