समलैंगिक होने की आशंका में पिता ने पुत्र को मारी गोली, फरार

जुबिली पोस्ट ब्यूरो

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के दादरी में बुधवार की सुबह एक पिता ने अपने पुत्र को समलैंगिक होने की आशंका में गोली मार दी, जिससे पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मार कर पिता फरार हो गया है।

थाना निरीक्षक दादरी ने बताया कि सादिक ने बुधवार को अपने पुत्र हामिद को घर में सोते समय गोली मार दी, जिससे हामिद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।

थाना निरीक्षक ने बताया कि हामिद नाच गाने का काम करता था। पिता को शक था कि पुत्र समलैंगिक है। इस बात से वह आहत था और वे शर्म महसूस करता था।

कुछ दिन पूर्व हामिद की शादी भी टूट गयी थी। इस कारण उसके पिता ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद सादिक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button