वजन कम करने के लिए किशमिश खाएं या अंगूर? क्या है हेल्दी ऑप्शन

जुबिली न्यूज डेस्क

हम से सभी यह जानते हैं कि अंगूर से ही किशमिश बनाई जाती है। तो क्या दोनों को खाने से एक ही फायदा होता है? ऐसे सवाल अक्सर दिमाग में आते हैं।

भले ही अंगूर का सूखा हुआ रूप किशमिश है लेकिन दोनों में काफी अंतर है। दोनों के पोषक मूल्य अलग होता है।

किशमिश को एनर्जी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है। यह पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होती है।

फिलहाल यदि आप यह सोच रहे हैं कि इन दोनों में कौन ज्यादा बेहतर है तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किसका सेवन किसको और कैसे करना है।

किशमिश में होता है ज्यादा शुगर

किशमिश में अंगूर के मुकाबले ज्यादा शुगर होता है। अंगूर जब सूख जाता है तो उसमें शुगर की मात्रा सघन हो जाती है। तो किशमिश खाना उन लोगों के लिए हानिकारक है जो लोग डायबिटीज से पीडि़त हैं। वो लोग भी किशमिश खाने से बचे जिन्हें मीठा खाने से परेशानी होती है।

एंटी-ऑक्सीडेंट

एंटी-ऑक्सीडेंट की अहमियत से हम सभी वाकिफ हैं। बीमारियों से बचने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट बहुत जरूरी है।

अंगूर जब सूख जाते हैं तो उसमें मौजूद ये यौगिक सघन हो जाता है। इसलिए किशमिश में अंगूर के मुकाबले 3 गुना ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं।

अंगूर में ज्यादा होती है कैलोरी

जब बात कैलोरी की होती है तो किशमिश के मुकाबले अंगूर में कैलोरी ज्यादा होती है। इसका कारण भी जान लीजिए। जब अंगूर को सुखाया जाता है उसकी कैलोरी सघन हो जाती हैं।

इसीलिए जो लोग अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं वो अंगूर का सेवन करें। उनके लिए अंगूर एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि इसमें किशमिश के मुकाबले ज्यादा कैलोरी होती है।

ये भी पढ़े : ‘प्रधानमंत्री जी बोलते बहुत हैं ,जो बोलते हैं वे काम नहीं करते’

ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने संसद में रेप की घटना पर मांगी माफी

ये भी पढ़े : क्‍या राम मंदिर और एक्सप्रेसवे का ‘डबल इंजन’ योगी को दिला पाएगी जीत 

क्या खाएं

अंगूर और किशमिश में क्या खाएं इस पर भी बात कर लेते हैं। इन दोनों में कौन ज्यादा हेल्दी है ये व्यक्ति की जरूरत पर निर्भर करता है।

यदि आप एंटी-ऑक्सीडेंट से समृद्ध स्त्रोत की तलाश में हैं तो किशमिश आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, लेकिन आप वजन कम करने के लिहाज से बात कर रहे हैं तो आपके लिए अंगूर अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा किशमिश के मुकाबले कम होती है।

ये भी पढ़े : राजद्रोह मामले में कन्हैया कुमार को अदालत ने किया तलब 

ये भी पढ़े : संघ प्रमुख और मिथुन दा की मुलाकात के क्या है सियासी मायने

ये भी पढ़े : ऑनस्क्रीन धोनी के बाद अब उनके दोस्त ने किया सुसाइड

Related Articles

Back to top button