यूपी : दलित युवक को पूजा करने से रोका, विवाद बढ़ा तो गोली मार दी

जुबली न्यूज़ डेस्क

यूपी के अमरोहा जिले में मंदिर में पूजा करने के विवाद में दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने युवक को मंदिर में पूजा करने से रोका था। इसी के बाद से विवाद बढ़ गया और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. विपिन ताड़ा खुद मौके पर पहुंचे और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया।

बता दें कि पूरा मामला अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डोमखेड़ा का है। यहां 4 दिन पहले एक दलित युवक मंदिर में पूजा करने गया था।

वहां कुछ लोगों ने उसे पूजा करने से रोका। जिसके बाद से दोनों पक्ष में विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर भी दी थी, जिसमें कई लोगों पर मंदिर में पूजा से रोकने की बात दर्ज कराई थी।

लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी क्रम में शनिवार देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी डॉ. विपिन ताड़ा पुलिस फौर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के परिजनों के आधार पर एक ही परिवार के 4 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : George Floyd Death : रंगभेद के खिलाफ दुनिया भर में प्रदर्शन

यह भी पढ़ें : डब्ल्यूएचओ : कोरोना महामारी और भी ‘बदतर’ होती जा रही है

Related Articles

Back to top button