ऐसा क्या हुआ जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करनी लगी #BoycottDabangg3

न्यूज़ डेस्क

बॉलीवुड अभिनेता दबंग खान की अपकमिंग फिल्म दबंग 3 आने से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। दरअसल हिन्दू जन जागृति समिति ने फिल्म के एक गाने पर आपत्ति जताई है। साथ ही सेंसर बोर्ड से गाने को हटाने की मांग की है।

गौरतलब है कि सलमान की दबंग 3 दिसंबर में रिलीज़ हो रही है। इस बीच फिल्म का टाइटल ट्रैक हुड हुड दबंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दबंग 3 का यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग गया है।

इस गाने की जनता सोशल मीडिया पर आलोचना कर रही है। इसी वजह से #BoycottDabangg3 ट्रेंड कर रहा है। साथ ही हैशटैग के साथ लोग सलमान खान की आलोचना हो रही है।

दरअसल, इस गाने में साधू संतों को नाचते हुए दिखाया गया है, जो कि हमारे धर्म और हिंदुस्तान दोनों का अपमान करने वाली बात है। इसी के चलते ट्विटर पर लोगों ने कई तरह के पोस्ट किये।

बता दें कि फिल्म दबंग 3 को डायरेक्टर प्रभु देवा ने बनाया है। इस फिल्म में सलमान खान संग सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और साई मांजरेकर हैं। ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगा।

Related Articles

Back to top button