कोरोना लॉकडाउन: दूरदर्शन पर फिर से होगा रामायण का प्रसारण

न्यूज़ डेस्क

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से देशभर में लॉकडाउन है। लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ऐसे में उन लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत है, जिन्हें जरूरी सेवाओं के अंतर्गत कुछ काम हो। अब लॉकडाउन के बीच सरकार ने एक अहम फैसला लिया गया है। कल (28 मार्च) से रामायण का एक बार फिर से प्रसारण किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके कहा, ‘ जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।’

वहीं, इस बात की पुष्टि दूरदर्शन ने भी कर दी है दूरदर्शन ने ट्वीट कर बताया कि जनता की मांग पर रामायण का पुनः प्रसारण दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर 28 मार्च से शुरू किया जाएगा। इसके पहला एपिसोड सुबह नौ बजे जबकि दूसरा एपिसोड रात ने बजे प्रसारित किया जाएगा।

बता दें कि 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से लगातार रामायण के दोबारा प्रसारण की मांग उठाई जाती रही थी। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार रामायण को एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित करने की मांग कर रहे थे।

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के पांच लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका ने इटली और चीन को सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीजों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। वहीं, भारत में भी अब तक 724 कोरोना के मामले मिल चुके हैं। इसके अलावा 17 लोगों की संक्रमण से चलते जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button