इफ्तार पर तकरार, शाह ने लगा दी किसकी क्लास ?

पॉलिटिकल डेस्क।

बिहार में इफ्तार पार्टी पर सियासत तेज हो गई है। इफ्तार पार्टी में शामिल होने की घटना को लेकर अपनों के बीच में ही सियासी तल्खियां देखने को मिल रही है।

इफ्तार में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से की गई टिप्पणी पर गृह मंत्री अमित शाह ने नाराजगी जताई है और उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि इस तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। खबर है कि अमित शाह ने इस मुद्दे पर गिरिराज सिंह की जमकर क्लास ली।

बता दें कि रमजान के मौके पर बिहार में इन दिनों कई राजनीतिक दलों की ओर से इफ्तार पार्टी दी जा रही है जिसको लेकर गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया था, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की अन्य नेताओं के साथ इफ्तार पार्टी करने की फोटो शेयर करते हुए कहा था कि इसी तरह फलाहार का कार्यक्रम नवरात्रि पर भी कराया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फोटो आते ??? ।।। अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते है ???

यह भी पढ़ें: तो परिसीमन के साथ बदल जाएगा जम्मू-कश्मीर का गणित

गिरिराज सिंह के निशाने पर आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि वे ये सब मीडिया में बने रहने के लिए करते हैं। दूसरी ओर जेडीयू ने गिरिराज सिंह पर कार्रवाई की मांग कर डाली है।

Related Articles

Back to top button