कैप्टन अमरिंदर सिंह बन सकते हैं महाराष्ट्र के गवर्नर

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का नया गवर्नर बनाया जा सकता है। स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया जा सकता है।

माना जा रहा है कि इसकी घोषणा जल्द की जा सकती है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल में कांग्रेस छोड़ दी थी और बीजेपी का दामन थाम लिया था।

दरअसल उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का बीजेपी में विलय करा लिया था अब उनको महाराष्ट्र का नया गवर्नर बनाने की तैयारी चल रही है। बीजेपी की टॉप लीडरशिप में इसको लेकर सहमति बन गई है। महाराष्ट्र में इस समय भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल की जिम्मेदारी निभा रहे हैं लेकिन वो इस पद से हटना का मन बना चुके हैं। ऐसे में कैप्टन का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। ‘

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पीएम मोदी के साथ उनका अच्छा रिश्ता है। इतना ही नहीं बीजेपी ने उनको हाल में 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उनको जगह दी है। अब उनको राज्यपाल बनाने की बात सामने आ रही है।

 

Related Articles

Back to top button