कोरोना महामारी के बीच प्रेमी- प्रेमिका ने खाया जहर

न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। देश व प्रदेश वैश्विक महामारी कोरोना से किस कदर जूझ रहा है यह किसी से छिपा नहीं है। अब तक उत्तर प्रदेश में कोरोना से 4 मौतें भी हो चुकी हैं जो बहुत ही दुखद है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रेमी- प्रेमिका जान देने पर तुले हुए हैं।

ये भी पढ़े: कोरोना : फेक न्यूज और सोशल मीडिया

मामला भोराकला थाना क्षेत्र के पशु चिकित्सालय का है। जहां प्रेमी- प्रेमिका अचेत अवस्था में पुलिस को मिले। आनन-फानन में पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

दोनों के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस दोनों की पहचान में जुटी हुई है। डॉक्टर की माने तो दोनों को पीआरवी (2224) के हेड कांस्टेबल विजेंद्र पाल सिंह द्वारा अस्पताल लाये गए।

लड़की की हालत स्थिर है और लड़के की चिंताजनक बनी हुई है। यहां इमरजेंसी में इनका ट्रीटमेंट करके जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। इनके द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन का मामला लग रहा है।

ये भी पढ़े: लॉकडाउन के चलते देश की राजनीति में ऐसा पहली बार होगा

Related Articles

Back to top button