जब बीच सेशन में प्रियंका ने किया निक को किस, देखें वीडियो

जुबिली न्यूज़ डेस्क

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी चर्चा का विषय उनका वायरल हो रहा एक वीडियो है। इस वीडियो में प्रियंका अपनी पति निक जोनस के एक लाइव सेशन में आती है और हैलो करने के बाद प्रियंका ने निक को किस कर दिया। इसके बाद से ही उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल कुछ दिनों पहले निक जोनस का एक एलबम स्पेसमैन ही रिलीज हुआ है। जिसके प्रमोशन में निक जोनस पूरी तरह से लगे हुए हैं। ऐसे ही एक जगह जब निक प्रमोशन करने पहुंचे ही थे और लाइव चैट में फैन्स के साथ बातचीत कर रहे होते हैं, उसी बीच प्रियंका चोपड़ा वहां आ जाती हैं। सबसे पहले वो हैलो कहती हैं और उसके बाद वो निक को किस करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

इसके बाद निक कहते हैं कि उनके इस नए म्यूजिक एलबम की प्रेरणा प्रियंका ही हैं। यही नहीं वो आगे कहते हैं कि वह उनकी लाइफ में होने वाली हर चीज की प्रेरणा हैं।

दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके फैन्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और निक- प्रियंका की जोड़ी और उनके प्यार की खूब तारीफ कर रहे हैं। यहां बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब निक के लिए प्रिंयका ने अपना प्यार खुलेआम जाहिर किया है। इससे पहले भी दोनों एक दूसरे के लिए अपना प्यार खुलेआम जाहिर कर चुके हैं।

बता दें कि प्रियंका भी निक के इस अल्बम को प्रमोट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ फोटोशूट्स शेयर किए थे तो वहीं उसके बाद प्रियंका ने निक के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर किया था। इसके साथ ही प्रियंका स्पेसमैन की भी तारीफ करते दिखी थीं।

Related Articles

Back to top button