नेशनल क्रश दिशा को आखिर क्यों लगवाना पड़ा इंजेक्शन

स्पेशल डेस्क

बॉलीवुड की नई सनसनी बन चुकी मशहूर नेशनल क्रश दिशा पटानी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। भारत में शानदार अभिनय करने वाली दिशा पटानी अपनी आने वाली फिल्म मलंग की शूटिंग कर रही है।

https://www.instagram.com/p/By-grLYhCYv/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

एक्शन और डांस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली दिशा पटानी फिल्म मलंग की शूटिंग के दौरान घायल हो गई है। इसके बाद उन्हें डॉक्टर से दिखाना भी पड़ा है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को देखने के बाद लग रहा है कि दिशा पटानी को किसी हादसे का शिकार हुई है जिसके बाद उन्हें इंजेक्शन लगाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दिशा के फैन क्लब ने इसे पोस्ट किया है।

वीडियो में दिशा चोट लगने के बाद इंजेक्शन लेती हुई नजर आ रही है। इसके बाद लोगों ने दिशा का हाल चाल लेना शुरू कर दिया है और जमकर कमेंट भी किया है। इतना ही नहीं फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/By5GHTFBq8-/

एक्ट्रेस दिशा पटानी की इस वीडियो को पोस्ट करते हुए फैन क्लब ने लिखा, मलंग की शूटिंग के दौरान दिशा पटानी घायल हो गई हैं। कुल मिलाकर दिशा पटानी को लेकर फैंस में अच्छा-खासा क्रेज देखा जा सकता है।

https://www.instagram.com/p/By0SoCYB42X/

उनकी फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button