मस्तानी के इस पोस्ट पर फ़िदा हुए बाजीराव, किया ये कमेंट

जुबिली न्यूज़ डेस्क
बॉलीवुड इंडस्ट्री में मस्तानी और पद्मावत जैसे किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज बहुतों के दिलों में राज करती हैं।उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। दीपिका कभी अपनी अदाकारी की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं तो कभी अपने फैशन की वजह से। इस बीच कुछ ऐसा ही हुआ है।
मस्तानी साहिबा और उनके पति बाजीराव रणवीर सिंह अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। साथ ही अक्सर दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट भी करते रहते हैं। हाल ही में दीपिका के एक पोस्ट पर रणवीर का कमेंट खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
दरअसल दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दीपिका व्हाइट शर्ट और ब्राउन कोट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। यही वजह है कि उनकी खूबसूरती पर रणवीर सिंह फ़िदा हो गये और अपने दिल का इजहार कमेंट बॉक्स में कर डाला।

दीपिका ने अपनी इस एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, पेश है #चचेरी बहन! लुई Vuitton के स्प्रिंग समर कलेक्शन का नया बैग। इसके बाद उनकी इस तस्वीर पर रणवीर ने कमेंट किया, ‘जान ही ले ले।’ साथ ही उन्होंने एक खून की बूंद और खंजर की इमोजी लगाई है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है।
रणवीर के अलावा एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी इस पोस्ट पर फायर इमोजी बनाकर कमेंट किया है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ की इस तहर तारीफ की हो। वह अक्सर दीपिका की सुंदरता, प्रतिभा और व्यक्तित्व की तारीफ करते रहते हैं।
ये भी पढ़े : समदंर किनारे कुछ इस अंदाज में दिखी शिल्पा शेट्टी
बात करें वर्कफ्रंट की तो रणवीर सिंह फिल्म ‘सर्कस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म शेक्सपियर के प्ले एरर ऑफ कॉमेडी पर आधारित है। वहीं दीपिका, शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में काम कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दीपिका स्पाई का किरदार निभा रही है।



