VIDEO: जब बिना महिला सिपाही के दुल्हन के कमरे में पहुंची POLICE…

जुबिली स्पेशल डेस्क
पटना। बिहार में एक बार फिर शराब को लेकर राजनीति तेज हो गई है। हाल में बिहार में शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई थी।
हालांकि बिहार में शराब बैन है लेकिन अब भी लोग खुलेआम शराब गटक रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।
सरकार दावा करती है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लेकिन हाल की घटनाओं ने सरकार की पोल जरूर खोल दी है। इसके बाद नीतीश कुमार ने इसको लेकर कड़े कदम जरूर उठाये है।
इसका नतीजा यह रहा कि बिहार पुलिस ने शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया लेकिन पटना पुलिस नियमों को ताक पर रखता नजर आ रहा है।

दरअसल बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को देखने पर पता चलता है कि सच में पटना पुलिस शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ सघन अभियान के चक्कर में नियमों को भी भूलता नजर आ रहा है।
बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है। यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है।
बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुँच रही है,कौन पहुँचा रहा है? उसकी जाँच और खोजबीन नहीं लेकिन उल्टा सनकी सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है? pic.twitter.com/IfVWzHQQAE
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) November 22, 2021
वीडियो पर गौर किया जाये तो इसमें देखा जा सकता है कि एक होटल में शादी समारोह चल रहा है तभी वहां पर अचानक से पुलिस आ जाती है और शराबबंदी के तहत रेड मारती है। इस दौरान सभी कमरों की तलाशी ली जाती है।इतना ही नहीं एक पुलिस अधिकारी दुल्हन के कमरे में जा पहुंचता है लेकिन इसमें देखने वाली बात यह है कि वीडियो में कोई महिला पुलिस दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि, दुल्हन के रिश्तेदार वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।
इस दौरान पुलिस दुल्हन के कमरे की तलाशी लेती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो का जुबिली पोस्ट पुष्टि नहीं करता है।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है। यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है।
बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुँच रही है,कौन पहुँचा रहा है? उसकी जाँच और खोजबीन नहीं लेकिन उल्टा सनकी सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है?



