बिहार विधानसभा चुनाव 2025: भाकपा-माले ने जारी की पहली सूची, दिव्या गौतम को मिला टिकट

जुबिली न्यूज डेस्क 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा दीघा सीट से उम्मीदवार दिव्या गौतम को लेकर है, जो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन हैं।

 दीघा से दिव्या गौतम को टिकट

भाकपा-माले ने दिव्या गौतम को दीघा विधानसभा क्षेत्र से टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। दिव्या लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और उन्होंने हाल के वर्षों में कई महिला सशक्तिकरण अभियानों में हिस्सा लिया है। उनके मैदान में उतरने से दीघा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

 पहली सूची में शामिल 18 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

  1. तरारी (196) – मदन सिंह चन्द्रवंशी

  2. अगिआंव (SC) (195) – शिवप्रकाश रंजन

  3. आरा (194) – कयामुद्दीन अंसारी

  4. डुमरांव (201) – अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा

  5. काराकाट (213) – अरुण सिंह

  6. अरवल (214) – महानंद सिंह

  7. घोसी (217) – रामबली सिंह यादव

  8. पालीगंज (190) – संदीप सौरभ

  9. फुलवारी (188) – गोपाल रविदास

  10. दीघा (181) – दिव्या गौतम

  11. दरौली (107) – सत्यदेव राम

  12. जिरादेई (106) – अमरजीत कुशवाहा

  13. दरौंदा (109) – अमरनाथ यादव

  14. भोरे (103) – जितेंद्र पासवान

  15. सिकटा (09) – वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

  16. वारिसनगर (132) – फूलबाबू सिंह

  17. कल्याणपुर (131) – रंजीत राम

  18. बलरामपुर (65) – महबूब आलम

 माले का फोकस — सामाजिक न्याय और ग्रामीण इलाकों में पकड़ मजबूत करना

भाकपा-माले की पहली लिस्ट से यह साफ है कि पार्टी ने ग्रामीण और पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व पर जोर दिया है। पार्टी के कई उम्मीदवार मजदूर आंदोलनों और किसान संगठनों से जुड़े रहे हैं।

विशेष रूप से दिव्या गौतम की एंट्री ने दीघा विधानसभा को राजनीतिक रूप से सुर्खियों में ला दिया है। महागठबंधन अब धीरे-धीरे अपनी बाकी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान करेगा।

Related Articles

Back to top button