बड़ी खबर : धोनी ने क्रिकेट को कहा अलविदा

जुबिली स्पेशल डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। आजादी के दिन यानी 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है।

हालांकि धोनी आईपीएल में खेलना जारी रखेगे। बता दें कि पिछले कई महीनों से क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर चल रही थी लेकिन माही ने इसपर चुप्पी साध रखी थी हालांकि शनिवार को धोनी ने अचानक से क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

39 वर्षीय एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे, हालांकि वनडे और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हुए थे, लेकिन अब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

कप्तान धोनी की उपलब्धियां

  • 1 क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011)
  • 1 टी-20 वर्ल्ड कप (2007)
  • 1 चैम्पियंस ट्रॉफी (2013)
  • 3 आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018)
  • 2 चैम्पियंस लीग टी-20 खिताब (2010, 2014)
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन
  • 10,773 वनडे रन, विकेट के पीछे 444 शिकार
  • 4,876 टेस्ट रन, विकेट के पीछे 294 शिकार
  • 1,617 टी-20 इंटरनेशनल रन, विकेट के पीछे 91 शिकार

महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर खुद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है, अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एमएस धोनी ने लिखा है, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए.’ अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है…

https://www.instagram.com/tv/CD6ZQn1lGBi/?utm_source=ig_embed

कप्तानी के मामले में उन्होंने 60 टेस्ट, 200 वन डे और 72 टी-20 में देश के लिए कप्तानी की है। इतना ही नहीं उनकी कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट,110 वन डे, 41 टी-20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ओवरऑल धोनी ने 350 वन डे मुकाबले में 50.58 की औसत 10773 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने दस शतक भी लगाये हैं।

https://twitter.com/BCCI/status/1294662355788292096

महेंद्र सिंह धोनी ने 190 आईपीएल मैचों में 42.21 की औसत से 4432 रन बनाए हैं, जिसमें 23 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 84 रन रहा…

 

https://twitter.com/hardikpandya7/status/1294655531315916802

Related Articles

Back to top button