हाई अलर्ट के बीच, आढ़ती की गोली मारकर हत्या

जुबिली पोस्ट ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हाई अलर्ट के बीच बेखौफ बदमाशों ने एक आढ़ती की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि फ्लोर मिल के मालिक अर्पित ऐरन को घायल कर दिया।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कीर्ति नगर निवासी गोपाल भोग आटा एवं राजश्री फ्लोर मिल के मालिक अर्पित ऐरन बुधवार रात अपने साथी आढ़ती राजकुमार कपूर के साथ कार से फ्लोर मिल से घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में जब श्री ऐरन ने एक स्थान पर कार रोकी तभी बाइक सवार तीन बदमाश उनसे बैग छीनने लगे।

ये भी पढ़े: गोशाला में गायों के साथ करता था रेप, लोगों ने दबोचा और धोया

छीना झपटी होने पर बदमाश ने फायर कर उन्हें घायल कर दिया। इस बीच आढ़ती राजकुमार ने एक बदमाश को पकड़ लिया। तभी दूसरे बदमाश के उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गये।

ये भी पढ़े: योगी तक पहुंची शिकायत, तब दरोगा और कथित पत्रकार गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 35 वर्षीय राजकुमार को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की डेलापीर मंडी में आढ़त है। दूसरे घायल अर्पित ऐरन को एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button