नहीं रहे दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी

जुबिली न्यूज़ डेस्क

बंगाल के दिग्गज अभिनेताओं में से एक सौमित्र चटर्जी का निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में वो कोरोना पॉजिटिव भी पाए गये थे। 85 वर्षीय सौमित्र चटर्जी को डॉक्टरों ने ठीक करने की पूरी कोशिश की।

इसके बाद उनकी हालत दिन पर दिन गंभीर होती गई। उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था, वे इलाज का रिस्पॉन्स नहीं कर रहे थे। और आज उन्होंने 12.15 बजे अंतिम सांस ली।

उनके निधन से फैन्स और सेलेब्स को गहरा झटका लगा है। लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सौमित्र चटर्जी 6 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना से तो वे ठीक हो गए थे। लेकिन कोविड एन्सेफैलोपैथी की वजह से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा।

इससे उनका तंत्रिका तंत्र निष्क्रिय हो गया था. न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन के विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम पिछले कई दिनों में सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य को सुधरने का प्रयास लगातार कर रही थी।

कौन थे सौमित्र चटर्जी?

बता दें कि सौमित्र चटर्जी बांग्ला सिनेमा में जाना माना नाम था। उन्होंने 1959 में फिल्म ‘अपुर संसार’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। सौमित्र ने ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर सत्यजीत रे के साथ मिलकर 14 फिल्मों में काम किया था।  वे पहले भारतीय कलाकार थे जिन्हें कलाकार को दिए जाने वाला फ्रांस का सबसे बड़ा अवॉर्ड Ordre des Arts et des Lettres मिला था।

ये भी पढ़े : अक्षय ने जारी किया अपनी ‘रामसेतु’ का पोस्टर

ये भी पढ़े : दिशा पाटनी के बोल्ड लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, देखें तस्वीरें

यही नहीं उनको दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें 3 बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा वे संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड, 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ पद्म भूषण से सम्मनित किए गए थे।

Related Articles

Back to top button