‘गोमांस खाने वाले, कुत्ते का मांस भी खाएं’

न्यूज डेस्क

एक बार फिर बीजेपी गोमांस को लेकर हमलावर हो गई है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने गोमांस खाने वालों पर हमला किया है।

बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि जो बुद्धजीवी सड़कों पर गोमांस खा रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वे कुत्ते का मांस भी खाए। गाय के साथ जो जैसा करेगा, उसके साथ वैसा ही बर्ताव किया जाएगा।

घोष ने यह बातें बर्धमान में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो लोग गोमांस खाते हैं, उन्हें कुत्ते का भी मांस खाना चाहिए। इससे उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ये लोग जो जानवर खाना चाहें खा सकते हैं। मेरा सवाल है सड़कों पर क्यों खाते हैं? अगर खाना ही है तो अपने घरों में खाएं।

बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि गाय हमारी माता है। हम उसका दूध पीकर जिंदा रहते है। इसलिए इस तरह अगर कोई भी मेरी मां के साथ बुरा व्यवहार करेगा, तो मैं उनके साथ वैसा ही व्यवहार करूंगा जैसा उनके साथ किया जाना चाहिए।

घोष ने आगे कहा कि भारत की पवित्र भूमि पर गाय को मारना और उसके मांस को खाना अपराध हैं।

यह भी पढ़ें : निर्भया कांड : आरोपियों को फांसी देने की तैयारी शुरु, दया याचिका का समय खत्म

यह भी पढ़ें :  ISIS सरगना बगदादी की बहन रसमिया भी शिकंजे में

Related Articles

Back to top button