बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

जुबिली स्पेशल डेस्क

ढाका। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख बेगम खालिदा जिया का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

उनकी विपक्षी पार्टी बीएनपी ने मंगलवार को उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की। 80 वर्षीय खालिदा जिया लीवर सिरोसिस से पीड़ित थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें गठिया, शुगर के साथ-साथ हृदय संबंधी गंभीर समस्याएं भी थीं।

दो बार संभाली प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी

खालिदा जिया ने दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया। उनका पहला कार्यकाल 1991 से 1996 तक और दूसरा कार्यकाल 2001 से 2006 तक रहा। वह पूर्व राष्ट्रपति और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के संस्थापक जियाउर रहमान की पत्नी थीं। उनके बड़े बेटे और बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारीक रहमान वर्ष 2008 से लंदन में रह रहे थे और हाल ही में इसी महीने बांग्लादेश लौटे थे। वहीं उनके छोटे बेटे अराफात रहमान का वर्ष 2015 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

इलाज के लिए गई थीं लंदन

 

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच 6 अगस्त 2024 को खालिदा जिया को जेल से रिहा किया गया था। इसके बाद वह बेहतर इलाज के लिए लंदन रवाना हुईं, जहां करीब चार महीने तक इलाज कराने के बाद 6 मई को बांग्लादेश वापस लौटी थीं। उनके निधन को बांग्लादेश की राजनीति के एक महत्वपूर्ण अध्याय के अंत के रूप में देखा जा रहा है

Related Articles

Back to top button