इस शख्स ने बताया अखिलेश और शिवपाल मिला सकते है हाथ

न्यूज़ डेस्क

राजनीति में कब क्या हो जाये इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। इसका उदाहरण है महाराष्ट्र में चल रहा सियासी दंगल। यहां शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने बीजेपी के साथ मिलकर शपथ ग्रहण कर सरकार बना ली। लेकिन यहाँ अभी बात सरकार बनाने की नहीं हो रही।

जी हां यहाँ बात हो रही है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव की। ऐसा माना जा रहा है कि अखिलेश अपने चाचा शिवपाल से हाथ तो मिला सकते है लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में। ऐसा कहना है सीएम योगी के हम शक्ल सुरेश ठाकुर का। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव से आगामी विधानसभा चुनावों से पहले फिर से मिल सकते हैं।

बता दें कि सुरेश ठाकुर को बीते लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कई मौकों पर अखिलेश यादव के साथ देखा गया था। सुरेश शुक्रवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश और शिवपाल यादव दोनों को यूपी में 2022 के राज्य चुनावों से पहले फिर से मिलना चाहिए। यह दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एक साथ आना चाहिए।

उन्होंने भाजपा पर EVM में धांधली का अरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि EVM में धांधली की वजह से ही बीजेपी ने लोकसभा चुनाव जीता। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में मतदान बैलट पेपर के माध्यम से होना चाहिए। मैं सपा के साथ हूं और उसको अपना समर्थन देना जारी रखूंगा। मौजूदा सरकार लोगों के हित के लिए काम नहीं कर रही है।

Related Articles

Back to top button