24 को लखनऊ में अजय राय संभालेंगे कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जीत दर्ज कर बीजेपी को मुश्किल में जरूर डाल दिया है। वहीं लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया।

यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसल दलित समाज से आने वाले बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया।

उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय24 अगस्त को पार्टी मुख्यालय लखनऊ में पदभार ग्रहण करेंगे। कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार पदभार ग्रहण समारोह संगठन से जुड़े सभी लोगों को 24 अगस्त की सुबह 10 बजे तक पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि नए प्रदेश अध्यक्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया जाएगा। अजय राय 17 अगस्त को यूपी कांग्रेस की कुर्सी सौंपी गई थी।

बता दें कि कांग्रेस नेता अजय राय दो बार वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। अजय ने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ा था।

 बता दे कि अगला साल भारतीय राजनीति के लिए बेहद अहम है क्योंकि साल 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। इस वजह से राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है।

जहां एक ओर बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का सपना देख रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी उसे रोकने का दावा कर रही है। इनता ही नहीं कांग्रेस ने सभी विपक्ष को एक कर मोदी सरकार को हटाने का दावा किया है।

अब देखना होगा कि नये अध्यक्ष से कांग्रेस को कितना फायदा मिलता है। कांग्रेस यूपी में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में अजय राय के लिए ये एक बड़ी चुनौती है वो किस तरह से कांग्रेस को आगे बढ़ाती है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का कैसा प्रदर्शन रहेगा, इस पर सबकी नजरे होगी।

 

Related Articles

Back to top button