हिमाचल चुनाव से पहले अब आप ने दिया बीजेपी को झटका

जुबिली न्यूज डेस्क

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के एंट्री के बाद से सियासत में थोड़ी हलचल बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी पंजाब में जीत के बाद से अब देशभर में विस्तार करने में जुटी हुई है।

कुछ दिनों पहले आप ने घोषणा की थी कि वह आने वाले हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके मद्देनजर हिमाचल में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त रूप से रोड शो किया।

लेकिन उसके बाद पार्टी को तगड़ा झटका लगा और आप के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

और अब आम आदमी पार्टी ने भाजपा को झटका दिया है। बीजेपी के कई नेताओं को अपने पाले में लाकर आम आदमी पार्टी ने पार्टी को झटका देने की कोशिश की है। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता राजीव गौतम ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

यह भी पढ़ें :  BJP सांसद ने पार्टी पर फोड़ा बंगाल उपचुनाव में हार का ठीकरा, कहा-TMC से सीख…

यह भी पढ़ें :   चंपत राय ने बताया, श्रद्धालुओं को अयोध्या मंदिर के लिए कब तक करना होगा इंतजार?

यह भी पढ़ें :  जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर निकले जुलूस के दौरान कैसे भड़की हिंसा?

शनिवार को आम आदमी पार्टी के हिमाचल के प्रदेश प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बीजेपी भाजपा और कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया।

भाजपा एसटी मोर्चा के नेता पंकज पंकू, कांग्रेस प्रवक्ता राजीव गौतम, वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंडित समेत भाजपा के 32 प्रधानों और उपप्रधानों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

पिछले सप्ताह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर, ऊना के जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह समेत कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन किया था।

आप नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने पर अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी और पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है।

वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि केजरीवाल कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते हैं। हिमाचल में भगवंत मान और केजरीवाल ने अपने रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ी पर नहीं आने दिया। कार्यकर्ताओं को धूप में खड़े किए रखा।

वहीं आप नेताओं के भाजपा में जाने पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ महिलाओं ने शिकायत की थी कि वह महिलाओं से के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और हम उन्हें निकालने वाले ही थे।

इसके बाद 11 अप्रैल को आम आदमी पार्टी की हिमाचल प्रदेश महिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत कई महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महिला नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई थी।

यह भी पढ़ें :  आदित्य ठाकरे ने चाचा राज ठाकरे को क्या चुनौती दी?

यह भी पढ़ें :  पंजाब में 1 जुलाई से मिलेगी 300 यूनिट बिजली मुफ्त  

Related Articles

Back to top button