बदल गये लखनऊ के डीएम, कौशलराज पहुंचे वाराणसी

न्यूज़ डेस्क

यूपी सरकार ने देर रात 25 आइएएस अधिकारियों और तीन पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इससे लखनऊ के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा का तबादला कर दिया गया, उन्हें वाराणसी भेज दिया गया है। अब अभिषेक प्रकाश लखनऊ के नए डीएम होंगे। यह अभी तक हमीरपुर के जिलाधिकारी थे।

इसके साथ ही ललितपुर, रायबरेली, बलिया, मीरजापुर, फरुखाबाद, बरेली और हमीरपुर जिलों के डीएम भी बदल दिए गये हैं।

लखनऊ के अलावा वाराणसी सहित करीब 10 जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वाराणसी के डीएम को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के तौर पर तैनाती दी गई है।

बता दें कि कौशलराज करीब ढाई साल लखनऊ के डीएम रहे। शासन ने गुरुवार को आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 22 आइपीएस के भी तबादले किये है।

देखें लिस्ट

1. सुशील कुमार पटेल – विशेष सचिव ऊर्जा – डीएम मीरजापुर।

2. हरिप्रताप शाही – विशेष सचिव नगर विकास – डीएम बलिया।

3. कौशल राज शर्मा – डीएम लखनऊ – डीएम वाराणसी।

4. मानवेंद्र सिंह-डीएम ललितपुर – डीएम फरुखाबाद।

5. योगेश कुमार शुक्ल – विशेष सचिव राज्य संपत्ति – डीएम ललितपुर।

6. भवानी सिंह खगारौत – डीएम बलिया – विशेष सचिव ऊर्जा, निदेशक गैर पंरपरागत ऊर्जा।

7. विजय विश्वास पंत – डीएम कानपुर- उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण।

8. किंजल सिंह – उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण – विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा।

9. अनुराग पटेल – डीएम मीरजापुर – विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा।

10. नितीश कुमार – विशेष सचिव मुख्यमंत्री – डीएम बरेली।

11. सुरेंद्र सिंह – डीएम वाराणसी – विशेष सचिव मुख्यमंत्री।

12. वीरेंद्र कुमार सिंह – डीएम बरेली – विशेष सचिव पंचायती राज।

13. अभिषेक प्रकाश – डीएम हमीरपुर – डीएम लखनऊ।

14. ज्ञानेश्वर तिवारी – उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण – डीएम हमीरपुर।

15. मनमोहन चौधरी – विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास – उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण।

16. नेहा शर्मा – डीएम रायबरेली – विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।

17. नेहा प्रकाश – विशेष सचिव संस्थागत वित्त – विशेष सचिव आइटी इलेक्ट्रानिक्स व एमडी यूपीडेस्को।

18. शुभ्रांत शुक्ला – विशेष सचिव मुख्यमंत्री – विशेष सचिव राज्य संपत्ति व राज्य संपत्ति अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार।

19. शुभ्रा सक्सेना – उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण – डीएम रायबरेली।

20. देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा – विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन – उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण।

21. रविशंकर गुप्ता – विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण – विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा।

22. श्रीकांत मिश्र – विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन – उपाध्यक्ष शुक्लागंज-उन्नाव विकास प्राधिकरण।

23. ईशा प्रिया – प्रतीक्षारत – ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बुलंदशहर।

24. प्रीती शुक्ला – सचिव पंचायती राज – आयुक्त ¨वध्याचल मंडल मीरजापुर।

25. अक्षय त्रिपाठी – सीडीओ कानपुर – नगर आयुक्त कानपुर।

इसके अलावा तीन पीसीएस के तबादले भी किये गये है

1. सुनील कुमार सिंह – एडीएम वित्त व राजस्व गाजियाबाद – सीडीओ कानपुर।

2. यशवर्धन श्रीवास्तव – नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद – एडीएम वित्त व राजस्व गाजियाबाद।

3. शिवप्रताप शुक्ल – एसडीएम बस्ती – नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद।

Related Articles

Back to top button