Vedio : राहुल गांधी ने अखिलेश को हाथ पकड़कर ले गए अंदर…

- लोकसभा में SIR चर्चा के बहाने कांग्रेस
- सपा की नज़दीक़ी बढ़ी
- सोनिया गांधी के बर्थडे ने बढ़ाई गर्माहट
जुबिली स्पेशल डेस्क
लोकसभा में मंगलवार को SIR मुद्दे पर हुई बहस के दौरान एक बार फिर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के रिश्तों में गर्माहट देखने को मिली।
पहले सदन में अखिलेश यादव ने कांग्रेस की खुलकर तारीफ की और बाद में राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर अखिलेश को केक खिलाकर ‘दोस्ती’ का संदेश दिया। राजनीतिक संकेत साफ हैं-दोनों दल यह दिखाने की कोशिश में हैं कि गठबंधन में फिलहाल कोई दरार नहीं है।
राहुल और अखिलेश की अनौपचारिक मुलाकात बनी सुर्खी
सदन से बाहर निकलते समय अखिलेश यादव मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। ठीक उसी समय राहुल गांधी भी बाहर आए और कुछ कहना चाहा, मगर अखिलेश प्रेस से घिरे हुए थे। जैसे ही वह फ्री हुए, राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें अपने साथ पुरानी संसद स्थित कांग्रेस ऑफिस ले गए।

सोनिया गांधी के जन्मदिन का ‘केक मोमेंट’
कांग्रेस दफ्तर में पहले से ही सोनिया गांधी के जन्मदिन के लिए केक तैयार था। कुछ देर बाद सोनिया गांधी पहुंचीं और पार्टी नेताओं के साथ केक काटा। माहौल खुशनुमा था, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के बीच अखिलेश यादव की मौजूदगी राजनीतिक संदेश दे रही थी।
https://twitter.com/INCIndia/status/1998365599907623172
खरगे ने अपने हाथ से प्रियंका, फिर राहुल और बाद में अखिलेश यादव को केक खिलाया। अखिलेश ने सम्मान में थोड़ी झिझक दिखाई, लेकिन माहौल में सौहार्द स्पष्ट दिख रहा था।
https://twitter.com/MangalYadavSP/status/1998407202483413424
‘गठबंधन रहेगा’: अखिलेश का साफ संदेश
केक कटने के बाद जब अखिलेश बाहर आए, मीडिया ने पूछा “सर, कौनसा केक था?”उन्होंने मज़ाक में डिंपल यादव से पूछकर जवाब दिया-“केक बहुत अच्छा था…
गठबंधन हमेशा रहेगा.”इससे पहले सदन में SIR चर्चा के दौरान भी अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस में हाल में “सुधार दिखाई दे रहा है” और इसके लिए उन्होंने कांग्रेस को बधाई दी थी।
आज की घटनाओं से संकेत साफ है कि लोकसभा में विपक्षी एकजुटता बनाए रखने के लिए कांग्रेस और सपा अपने रिश्तों को फिर से मजबूत करने की कोशिश में हैं। फिलहाल गठबंधन ‘चंगा सी’ मोड में ही दिख रहा है।
अखिलेश जी, राहुल जी सहित इंडिया गठबंधन के सभी सांसदों ने श्री मती सोनिया गांधी जी का जन्मदिन मनाया
आज की सबसे खूबसूरत तस्वीर ❤️ pic.twitter.com/n8Q01QhUrW
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) December 9, 2025



