दिल्ली के कई इलाकों में आज जल संकट, दिल्ली जल बोर्ड ने की जल आपूर्ति बाधित रहने की घोषणा

जुबिली न्यूज डेस्क 

नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में आज (21 अप्रैल) जल संकट देखने को मिलेगा। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने पाइपलाइन के जरूरी रखरखाव और इंटरकनेक्शन कार्यों के चलते पानी की आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी है। यह व्यवधान राजधानी के कई प्रमुख रिहायशी इलाकों को प्रभावित करेगा।

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, द्वारका, उत्तम नगर, पश्चिम विहार, मटियाला, आनंद विहार, रंहौला, और आसपास के इलाकों में जल आपूर्ति आज विभिन्न समयों पर प्रभावित रहेगी। कुछ इलाकों में 5 से 12 घंटे तक पानी नहीं मिलेगा।

प्रभावित इलाकों की लिस्ट:

  • द्वारका सेक्टर और यशोभूमि क्षेत्र

  • भरथल गांव, धुलसीरस, बमनौली

  • पश्चिम विहार, चंदर विहार, उद्योग नगर

  • रंहौला, बापरोला, जय विहार, चंचल पार्क

  • विकास नगर, महारानी एन्क्लेव, राम चंदर एन्क्लेव

  • शिव विहार, राजन विहार, हस्तसल विहार

  • गुरप्रीत नगर, मटियाला एक्सटेंशन, डल मिल रोड

  • दीप एन्क्लेव, गुप्ता एन्क्लेव, शक्ति विहार, जैन पार्क

  • ई-ब्लॉक ईस्ट उत्तम नगर, इंद्रा पार्क, वनहे पार्क

DJB की अपील:

दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अग्रिम रूप से पानी स्टोर कर लें और आवश्यकतानुसार ही जल का उपयोग करें। बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर भेजे जाएंगे। लोग हेल्पलाइन नंबर या DJB की वेबसाइट के जरिए टैंकर के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-रामबन में बादल फटने से तबाही, 100 घर तबाह – सेना और पुलिस ने संभाली मोर्चा

इस बीच गर्मी का असर भी लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में जल संकट लोगों की परेशानी और बढ़ा सकता है। ऐसे में जल बोर्ड की एडवाइजरी का पालन करना और संयमित जल उपयोग करना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Back to top button